हाईवे पर सफर एक अप्रैल से होगा महंगा, 5 प्रतिशत बढ़ा टोल टैक्स

New Delhi : केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से देश भर के नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की दरों में लगभग 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही सरकार ने निजी वाहन चालकों के लिए उपलब्ध 3000 रुपये का वार्षिक पास, जिसमें 200 ट्रिप होती है, उसमें भी नए वित्त वर्ष से 75 रुपये बढ़ाने का फैसला लिया है।

इस फैसले के लागू होते ही रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों, निजी वाहन चालकों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को अधिक भुगतान करना होगा। सरकार की ओर से हर साल नए वित्त वर्ष के साथ टोल दरों की समीक्षा की जाती है, जिसके तहत इस बार भी शुल्क में वृद्धि की गई है।

अधिकारियों के अनुसार, यह बढ़ोतरी सड़क रखरखाव, मरम्मत और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। टोल टैक्स बढ़ने का सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो रोजाना कामकाज या व्यापार के सिलसिले में नेशनल हाईवे का उपयोग करते हैं।

खासकर छोटे व्यापारियों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़े लोगों की लागत में वृद्धि होने की संभावना है। टोल टैक्स की बढोत्तरी का असर आम जनता पर भी पड़ सकता है। टोल टैक्स की दरें थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर तय की जाती हैं। हर साल इसके आंकड़ों की समीक्षा के बाद सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दरों को लागू करता है।

इसके अलावा सड़क की गुणवत्ता, लंबाई और उस पर उपलब्ध सुविधाएं- जैसे फ्लाईओवर, अंडरपास और टनल भी टोल दरों को प्रभावित करती हैं। जहां बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर होता है, वहां शुल्क भी अधिक लिया जाता है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!