हुसैनाबाद की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Palamu : हुसैनाबाद थाना की पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। इस संबंध में हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि दिनांक 6 मार्च को समय करीब 11.40 बजे पुलिस अधीक्षक महोदया, पलामू के द्वारा पु०नि० सह थाना प्रभारी महोदय हुसैनाबाद को सूचना प्राप्त हुआ कि लवकुश पासवान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) (@lkpaswan7566) से पलामू पुलिस को टैग करते हुए एक पोस्ट किया है, जिसमें एक व्यक्ति के द्वारा अपने हाथ में अवैध देशी कट्टा लिए हुए दिखाई दे रहा है।जिस पर पुलिस अधीक्षक पलामू ने आवश्यक कारवाई करने हेतु थाना प्रभारी हुसैनाबाद को आदेश दिया।

प्राप्त सूचना पर गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापामारी सह जाँच दल का गठन किया। जाँच के क्रम में हाथ मे हथियार लिये हुए दिखाई देने वाले युवक का पहचान सरजु पासवान उर्फ सरजू राम उम्र 42 वर्ष, पिता जगरनाथ पासवान, पता शिवाबिधा, थाना हुसैनाबाद, जिला पलामू निवासी के रुप में हुआ परन्तु उक्त युवक को अपने घर से फरार पाया।9 मार्च को रात्रि करीब 10.30 बजे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए सरजू पासवान के घर मे छापामारी करते हुए अभियुक्त के घर के कमरा के कोने में रखे बालू में छिपाकर रखे एक देशी कट्टा को बरामद कर विधिवत जप्त करते हुए अभियक्त सरजु पासवान उर्फ सरजू राम, उम्र- 42 वर्ष, पिता जगरनाथ पासवान, पता शिवाबिधा, थाना हुसैनाबाद, जिला पलामू विधिवत गिरफ्तार किया। इस संबंध में हुसैनाबाद थाना कांड सख्या 53/26, दिनांक 10.03.26 धारा – धारा 25 (1-B) (a) /26 आर्म्स एक्ट के अंर्तगत दर्ज किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त सरजू पासवान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




