हुसैनाबाद : समता स्कूल में वार्षिकोत्सव सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
Palamu : हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत जपला-छत्तरपुर रोड़ के नहर मोड़ के समीप धरहरा जपला स्थित समता स्कूल परिसर में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ वार्षिकोत्सव सह सम्मान समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक संतोष मिश्रा एवं राहुल कुमार चौहान ने संयुक्त रूप से किया।

आगत अतिथियों ने कार्यक्रम का किया उद्घाटन
मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा कई तरह के रंगारंग एवं मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि हुसैनाबाद विधायक माननीय संजय कुमार सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अजय भारती, प्राइवेट स्कूल एशोसिएसन के संरक्षक अविनाश वर्मा एवं प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आनंद कुमार एवं हुसैनाबाद प्रमुख श्रीमती राजकुमारी देवी तथा वार्ड पार्षद उमा देवी, अभिमन्यु कुमार, संगीता कुमारी, पंचायत समिति सदस्य सुमन कुमारी, प्रमुख राज कुमारी देवी, डॉ. जीतेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता आलोक कुमार, डॉ. मलय कुमार रॉय, पत्रकार डॉ. सत्येंद्र कुमार चंदेल, विकास कुमार, विद्यालय के निदेशक सह प्रधानाचार्य डॉ. अक्षय कुमार चौहान आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर किया।वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मंच से बाल कलाकारों ने क्षेत्रीय और विविध तरह के गीत, संगीत एवं नाटक के माध्यम से सामाजिक सरोकार से संबंधित प्रेरणादायक संदेश दिए।

कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट स्थिति अविनाश वर्मा ने कहा
मौके पर विशिष्ट अतिथि अविनाश वर्मा ने कहा कि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थानों का अहम योगदान होता है। बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देनी चाहिए। विद्यालय के निदेशक सह प्रधानाचार्य अक्षय कुमार चौहान ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के समुचित विकास के लिए इस तरह की सांस्कृतिक गतिविधियां समय-समय पर आयोजित होने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए एवं लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उन्हें अथक मेहनत भी करनी चाहिए।

टॉपर छात्रों को किया गया सम्मानित
इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले बच्चों को मेडल, ट्रॉफी, डायरी, बैग आदि देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में विनोद चौधरी, संतोष मिश्रा, किरण देवी, अंजली सिंह, सुधांशु कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, अनुज कुमार सिंह, राहुल चौहान, विकास कुमार, दशरथ कुमार, कार्तिक कुमार, राकेश कुमार, रिमझिम देवी, प्रियंका देवी, बबीता देवी, शकुंतला देवी, रीना देवी, अंशी सिंह, चांदनी कुमारी, उम्म सैयद, पंकज राज, अभिषेक कुमार, राहुल गुप्ता, सानिया मिर्जा, मुकेश कुमार,रिशु कुमार, गार्ड नंदू प्रजापति, अनिल कुमार गीरी,परिचारिका विमला कुंवर, सुनिता देवी, चंचल देवी, यशोदा देवी,आदि उपस्थित थे. समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित थे।





