
हेरहंज पुलिस को बड़ी सफलता,पोस्ता अफीम कांड के दो प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार

Sanjay prajapati @ united palamu
लातेहार: हेरहंज थाना कांड संख्या 03/26 दिनांक 05.01.2026 के अंतर्गत धारा 17/18/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के मामले में हेरहंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।आज दिनांक 06.01.2026 को हेरहंज थाना प्रभारी कृष्ण पाल सिंह पवैया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा पोस्ता अफीम से संबंधित कांड के दो प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों में नन्दू साव, पिता—स्वर्गीय शिव शंकर साव उर्फ शिव साव, ग्राम—घुर्रे,जितेन्द्र यादव, पिता—रामजीत यादव, ग्राम—डोडांग।दोनों अभियुक्त थाना हेरहंज, जिला लातेहार के निवासी हैं। पुलिस टीम द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।हेरहंज पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है, आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।




