हैदरनगर के आदित्य रेस्टोरेंट में छापेमारी, 2 युवक एवं दो युवतियों को पकड़ा गया

हुसैनाबाद (पलामू) : जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग स्थित आदित्य रेस्टोरेंट में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब हुसैनाबाद एसडीएम समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने शिकायत के आधार पर अचानक छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट के अलग अलग कमरो से दो युवक एवं दो युवतियों को पकड़ा गया। सभी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

एसडीएम समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने बताया कि जन समाधान कार्यक्रम में शिकायत प्राप्त हुई थी कि उक्त रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियों का संचालन होता है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक टीम के साथ छापेमारी की गई। जांच के दौरान दो युवक और दो युवतियां मिले, जिन्हें हैदरनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी लोग बालिग हैं। मामले की गहन जांच कराई जा रही है। जांच में यदि अनैतिक देह व्यापार या अन्य अवैध गतिविधियों के साक्ष्य मिलते हैं तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन रेस्टोरेंट के संचालन रजिस्टर, कमरों के उपयोग और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

छापेमारी की खबर फैलते ही क्षेत्र में चर्चा का माहौल गरम है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क किनारे संचालित इस प्रतिष्ठान को लेकर पहले भी तरह -तरह की शिकायतें रही हैं। हालांकि प्रशासन ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद विधि संवत करवाई की जाएगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!