हैदरनगर : न्यायालय के आदेश पर फरार अभियुक्त के घर इश्तहार चस्पा, पुलिस ने दी आत्मसमर्पण की चेतावनी

Palamu : हैदरनगर थाना कांड संख्या 27/2013 तथा जी.आर. केस संख्या 874/2013 के फरार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इश्तहार चस्पा किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदु बीघा निवासी राजू सिंह, पिता हरिहर सिंह, थाना हैदरनगर, जिला पलामू के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा जारी आदेश के आलोक में यह कार्रवाई की गई।

हैदरनगर के थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि उक्त मामले में लंबे समय से अभियुक्त फरार चल रहा था और न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। इसके बाद न्यायालय ने दंड प्रक्रिया संहिता के तहत इश्तहार चस्पा करने का आदेश जारी किया। आदेश के अनुपालन में हैदरनगर थाना के पुअनि.अमर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त के पैतृक आवास बिंदु बीघा पहुंचकर विधिवत इश्तहार चस्पा किया।

इश्तहार के माध्यम से अभियुक्त को निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।

थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और न्यायालय के निर्देशानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद से फरार अभियुक्तों ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस के जाने के बाद तुरंत ही इश्तहार को उखाड़ कर फेक दिया और कहा की किसकी हिम्मत है जो मुझे पकड़ ले। बिंदु बीघा निवासी हरिहर सिंह का पूरा परिवार कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्त है और बिंदु बीघा गांव इन अपराधियों के चलते दहसत में है ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से शीघ्र इनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!