हो गया खेला, जयश्री गुप्ता ने दिया भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर को समर्थन

Palamu : मेदिनीनगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर के लिए बड़ी खुशखबरी है। इनके प्रतिद्वंदी मेयर प्रत्याशी जयश्री गुप्ता ने अरुणा शंकर को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। इस खबर के बाद सचमुच मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में समीकरण बदल गया है।यह खेला तब हुआ जब झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास पलामू में मौजूद थे। बता दें कि मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मी पूरी तरह से तेज हो गया है। सभी प्रत्याशी अपना पूरा दमखम लगाए हुए हैं। भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर के लिए भाजपा का पूरा कुनबा मेदिनीनगर में टूट पड़ा है। भाजपा हर हाल में यह सीट अपने हाथ में रखना चाहता है।वहीं कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा भी अपने प्रत्याशी को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। ये दोनों दल भी पूरा दम अपने प्रत्याशी को जिताने में लगा रखें हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!