
होमगार्ड बहाली ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने की मांग
लातेहार:जिले के युवकों ने होमगार्ड की बहाली के लिए ऑनलाइन प्रकिया शुरु करने की मांग की है।इसे ले कर युवकों ने उपायुक्त, लातेहार को एक ज्ञापन सौंपा है।उन्होने अपने ज्ञापन में बताया है कि जिले के युवक होमगार्ड में बहाली के लिए काफी दिनों से तैयारी कर रहे हैं।लेकिन अभी तक जिले में इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरु नहीं की गयी है।जबकि झारखंड के अन्य कई जिलों में यह प्रक्रिया शुरु कर दी गयी है।ज्ञापन में कहा गया कि बहाली के लिए प्रकिया शुरु नहीं करने से जिले के युवकों में निराश ओर हताश हैं।छात्र नेता संतोष पासवान के नेतृत्व में युवक समाहरणालय पहुंचे थे।ज्ञापन सौंपने वालों में निरंजन रजक, अंकित राज, तोपा कुमा बाखला, बबलू बैठा, कार्तिक उरांव, बीरबल बाखला, कुलदीप बाखला, सुमन कुमारी, कैलाश कुमार, कन्हाई कुमार व बसंती कुमारी आदि का नाम शामिल है।





