होली के रंग में सराबोर हुए पलामू के डीसी और एसपी
Palamu : होली के रंग में सराबोर हुए पलामू के डीसी और एसपी। पलामूवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की दी हार्दिक शुभकामनाएं। बता दें कि आज देशभर में रंगों का त्योहार होली खुशी और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह होते ही शहर-शहर रंग और गुलाल से सराबोर नजर आ रहे हैं। हर तरफ रंगों की छटा और त्योहार की रौनक दिखाई दे रही है। लोग आपस में गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दे रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से होली के त्योहार से जुड़ी मोहक तस्वीरें सामने आ रही है।।कहीं ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर डांस किया जा रहा है तो कहीं मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। बच्चा से लेकर 20 तक होली के रंग में रंगा हुआ है।





