होली प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है: एसपी कुमार गौरव

Sanjay prajapati @united palamu

Latehar : रंगों का पर्व होली जिले भर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में बुधवार को लातेहार स्थित पुलिस अधीक्षक आवास में धूमधाम के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव,लातेहार के एसडीपीओ अरविंद कुमार सहित सभी एसडीपीओ, विभिन्न थानों के थाना प्रभारी, पुलिसकर्मी, गणमान्य नागरिक तथा मीडिया कर्मी उपस्थित थे।पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अधिकारियों और उपस्थित लोगों के बीच सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

एसपी आवास पर होली मिलन समारोह, ढोल-झाल की धुन पर गूंजे होली गीत

कार्यक्रम में अतिथियों के लिए विशेष पकवानों के साथ वेज एवं नॉनवेज भोजन की भी उत्तम व्यवस्था की गई थी। वहीं ढोलक, झाल और मंजीरों की धुन पर लोगों ने पारंपरिक होली गीत गाए तथा भक्ति-कीर्तन का आनंद लिया, जिससे पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा।

शहर से गांव तक छाया होली का रंग, टोली बनाकर लोगों ने मनाया उत्सव

वहीं जिले के शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक होली का उत्साह देखने को मिला। लोगों ने अपने-अपने मोहल्लों और गांवों में टोली बनाकर अबीर-गुलाल के साथ होली खेली। कई स्थानों पर पारंपरिक रूप से वर-कन्या और बारात निकालकर लोगों ने होली का आनंद लिया, जिसका असर गुरुवार को भी ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिला। पूरे जिले में होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।

इस तरह के आयोजन से समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है:उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता

उपायुक्त ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है तथा सभी को मिलजुल कर पर्व-त्योहार मनाने की परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए।

होली प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है: एसपी कुमार गौरव

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का ही नहीं बल्कि प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का पर्व है। यह पर्व समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि होली का त्योहार शांति, सद्भाव और आपसी सम्मान के साथ मनाएं तथा सामाजिक सौहार्द को मजबूत करें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!