
अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराई,सात घायल,दो रेफर
लातेहार: बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के डाढ़ा ग्राम में बारात से लौट रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसमें सवार सात लोग घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग बोलेरो से बारात में शामिल होने लाटू कसमार गए थे और वापस लौटने के दौरान यह दुर्घटना हुई। हादसे में जयराम भगत 60वर्ष पिता स्व०सहदेव भगत,दीपनारायण उरांव 26 वर्ष पिता स्व०संतोष उरांव 25वर्ष पिता रामा स्व०रामा उरांव,कार्तिक भगत 29 वर्ष पिता पूरन टाना भगत,रविंद्र भगत 27वर्ष पिता सीताराम भगत सभी ग्राम उलातू सिमराटाड़ निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि अनीश उरांव 22वर्ष ग्राम बड़गांव थाना टंडवा का निवासी शामिल है।घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ लाया गया, जहां लचिकित्सक डॉ. अलीशा टोप्पो द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।जांच के बाद चिकित्सकों ने बताया कि दीपनारायण उरांव और रविंद्र भगत की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया।




