Palamu : कार में अचानक लगी आग, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : मेदिनीनगर शहर थना क्षेत्र केजी स्कूल रोड में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पास खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। इस घटना को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिस कार में आग लगा था उस कार के आसपास दो और बड़े वाहन मौजूद थे।उन दोनो वाहनों में भी आग लगने की संभावना बनी हुई थी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी शहर थाना की पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही शहर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को बुझाने में जुट गई है।फिलहाल कार में आग कैसे लगा पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।




