आंधी-तूफान से लातेहार मेन रोड पर पेड़ गिरने से घंटों यातायात बाधित, बिजली व्यवस्था ठप

लातेहार: बुधवार को जिले में आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवा के कारण लातेहार मेन रोड स्थित डाक विभाग कार्यालय के बाहर एक विशाल पेड़ गिर गया, जिससे सड़क पर घंटों यातायात बाधित रहा।पेड़ गिरने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ की टहनियों को काटकर सड़क से हटाया।करीब एक घंटे की कार्रवाई के बाद यातायात व्यवस्था को पुनः बहाल किया जा सका।पेड़ गिरने से बिजली के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति कई घंटों तक बाधित रही। बिजली आपूर्ति ठप होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।बाद में बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तारों की मरम्मत की, जिसके बाद बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी।
अचानक आए आंधी-तूफान के कारण शहर के कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मौसम में सतर्कता बरतने तथा आपदा प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!