नौडीहा बाजार : दिलीप भुईयां के छ: वर्षीय बच्ची की सड़क हादसे में मौत, शोक का माहौल
Palamu : नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के सरईडीह पंचायत के अंतर्गत फटीया गांव निवासी दिलीप भुईयां के छः वर्षीय पुत्री बबीता कुमारी ने सड़क पार करने के क्रम में अज्ञात टोटो ने धक्का मार दिया।

घायल अवस्था में बच्ची को टोटो ने माता के बैठकर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर ले जा रहे थे। इसी क्रम में बीच रास्ते में सहरसावा मोड के पास बच्ची की मौत हो गई।

मौत के बाद टोटो के चालक ने सड़क किनारे अपनी गाड़ी को छोड़कर कर भाग गई। ग्रामीणों ने घटना के देखते हुए छतरपुर-नौडीहा बाजार मार्ग करीब तीन घंटे तक शव को रखकर जोरदार विरोध किया।

छतरपुर पुलिस प्रशासन के पहल जाम को हटवा कर शव को कब्जे लेकर अत्यंत परीक्षण के लिए मेदिनीनगर भेज दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।




