आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला निंदनीय, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो : डॉ. चन्दन सिंह

Sanjay prajapati @ united palamu

Latehar : राँची के निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर मंगलवार की रात पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना की लातेहार के स्वास्थ्य सांसद प्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक डॉ. चन्दन सिंह ने कड़ी निंदा की है।

डॉ. सिंह ने कहा कि झारखंड में इस प्रकार की घटना अत्यंत निंदनीय, शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने वाला संगठन है। ऐसे संगठन के कार्यालय पर हमला कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है।

उन्होंने कहा कि घटना के बाद भी अब तक हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी नहीं हो पाना चिंता का विषय है। इससे आम लोगों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है। उन्होंने राज्य सरकार एवं प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर घटना का शीघ्र उद्भेदन करने तथा दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

डॉ. चन्दन सिंह ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाना आवश्यक है, ताकि भविष्य में कोई भी असामाजिक तत्व इस प्रकार की हरकत करने का साहस न कर सके।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!