एएसआई सचिदा नंद शर्मा ने सिंगरा चेक पोस्ट पर की विशेष निगरानी
Palamu : पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा चेक पोस्ट के पास एएसआई सचिदानंद शर्मा मुख्य रूप से तैनात हैं, जो की इस क्षेत्र में निगरानी रखने हेतु एक्टिव रूप से मौजूद है। उन्होंने इस क्षेत्र से गुजरने वाले हर चार पहिया और दो पहिया वाहनों पर नजर बनाए हुए हैं।

मौके पर उपस्थित एएसआई सचिदा नंद शर्मा ने बताया कि पलामू एसपी के निर्देश पर सभी चेक पोस्ट पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।ताकि कोई भी व्यक्ति क्राइम करके इस क्षेत्र से गुजर ना पाए। उन्होंने बताया कि क्राइम की दिशा में इस क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है।ताकि लोग क्राइम करके भाग न पाए।
उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति अपने चार पहिया वाहन में ब्लैक सीसा लगाकर घूम रहे हैं।उनके ऊपर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।ताकि लोग काला सीसा लगाकर और बिना नंबर प्लेट के वाहन ना चला सके। उन्होंने लोगो से आग्रह किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति काला सीसा और बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाते हैं तो उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



