एसवीएम के बच्चों ने किया गौशाला भ्रमण,जाना गौसेवा का महत्व

Latehar : धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार में सोमवार (29 जून 2026) को कक्षा उदय के नन्हें-मुन्ने भैया-बहनों को धर्मपुर शिव मंदिर के पीछे स्थित गौशाला का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

कक्षाचार्या रूबी कुमारी ने एक दिन पूर्व ही विद्यार्थियों को गौमाता के लिए रोटी, फल एवं अन्य खाद्य सामग्री लाने की जानकारी दी थी। सभी बच्चे अपने साथ रोटी, फल आदि लेकर पहुंचे और गौमाता को श्रद्धापूर्वक अर्पित किया।

भ्रमण के दौरान बच्चों को गायों की देखभाल, उनकी दिनचर्या, खान-पान तथा गौपालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही उन्हें बताया गया कि गाय से हमें क्या-क्या प्राप्त होता है और उसके क्या-क्या लाभ हैं।

इस दौरान कुछ बच्चे गायों को देखकर थोड़े संकोच में थे, जबकि कई बच्चे उनके साथ खेलना और उन्हें दुलारना चाहते थे। पूरे भ्रमण के दौरान बच्चों में उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली।

प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी के निर्देशन में यह शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की कर्मचारी बसंती देवी, मुन्ना उरांव एवं नंददेव उरांव का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!