जेपीएससी-सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी के विरोध में छात्रों ने फूंका सीएम व राहुल का पुतला

Latehar : जेपीएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित अनियमितता के विरोध में छात्रों ने समाहरणालय के समीप प्रदर्शन किया। इस दौरान आजसू छात्र मोर्चा ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।प्रदर्शन के दौरान आजसू कार्यकर्ताओं ने भी छात्रों के आंदोलन को नैतिक समर्थन दिया। कार्यकर्ताओं और छात्रों ने परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी से मेहनत कर रहे हजारों छात्रों के भविष्य पर असर पड़ता है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने तथा परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की मांग उठाई।


छात्रों ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!