सरकार और आंदोलनरत छात्रों के साथ कल 2 बजे फिर होगी बातचीत

Ranchi : रांची में आंदोलनरत छात्रों के साथ बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की दिशा में राज्य सरकार की ओर से एक और पहल की गई है।

आंदोलनरत छात्रों को दिनांक 17.08.2026 को दोपहर 2:00 बजे बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है। छात्रों को उनके विधिक सलाहकारों के साथ बातचीत में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) एवं एडीएम, लॉ एंड ऑर्डर द्वारा छात्रों को इस प्रस्ताव की जानकारी दी गई।

बता दें कि झारखंड लोक सेवा आयोग जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों ने अब 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया है। छात्रों की इस घोषणा के बाद राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

विधानसभा घेराव के दौरान जिस तरह छात्रों और पुलिस के बीच कई बार टकराव की स्थिति बनी थी उसे देखते हुए मुख्यमंत्री आवास के घेराव को पुलिस और प्रशासन बेहद गंभीर चुनौती के तौर पर देख रहा है।संभवतः छात्रों के इसी अल्टीमेटम के बाद सरकार बातचीत के लिए तैयार हुई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!