जेलहाता: चैन स्नैचरो ने महिला के गले से लूटा सोने का चैन

मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के जेलहाता ओवर ब्रिज पर बुधवार की शाम चैन स्नैचरो ने टेंपो पर बसवार एक महिला का सोने का चैन छीनकर फरार हो गए।महिला की पहचान सदर थाना क्षेत्र के खानवा गांव निवासी दिलीप विश्वकर्मा की पत्नी अनु विश्वकर्मा के रूप में की गई है।

इस घटना के बारे में भुक्तभोगी अनु विश्वकर्मा ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 4:00 वह अपने रिश्तेदार के इलाज के लिए मेदिनीनगर डॉ अभय कुमार के क्लीनिक में गई थी।इलाज करवा कर शाम को जब वह अपने घर लौट रही थी।

इसी बीच रास्ते में जेल हाता ओवर ब्रिज पर अज्ञात चैन स्नैचरो ने उनके गले से सोने का चैन लूट कर फरार हो गए। वही सोने का चैन लूट जाने के बाद भुक्तभोगी अनु विश्वकर्मा ने अभी तक थाना में मामला दर्ज नहीं करवाया है उनका कहना है कि वह गुरुवार को घटना से संबंधित मामला थाना में दर्ज कराएगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!