ट्रैफिक प्रभारी ने दुर्गा पूजा त्यौहार को लेकर बैरिया चौक सड़क को जाम से कराया मुक्त

Palamu : आगामी दुर्गा पूजा त्यौहार को लेकर ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस के नेतृत्व में शहर के बैरिया चौक से अतिक्रमण को हटाया गया। मालूम हो की दुर्गा पूजा त्यौहार के दौरान इस चौक पर भव्य पंडाल का निर्माण किया जाता है।

यहां पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ती है।इसके अलावे राहगीरों को भी आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।इसी को लेकर ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस गुरुवार को बैरिया चौक पहुंचे उन्होंने चौक से अतिक्रमण को हटाया और फुटपाथ दुकानदारों को हिदायत दिया कि चौक पर अतिक्रमण करके सड़क को जाम न रखें ताकि लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़े।

वहीं मौके पर उपस्थित रुद्रानंद सरस ने कहा कि बैरिया चौक पर अतिक्रमण के कारण सड़क जाम की समस्या हमेशा बनी रहती थी।उन्होंने बताया कि बैरिया चौक पर जो फुटपाथ दुकानदार सड़क पर अपना दुकान लगाते थे उन्हें सड़क से अलग दुकान लगाने को कहा गया है।ताकि दुर्गा पूजा त्यौहार में भक्तों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े और सड़क जाम से लोगों को मुक्ति मिले।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!