
नेतरहाट के नए थाना प्रभारी के रूप में राजन अधिकारी ने संभाला पदभार
महुआडांड़ : नेतरहाट थाना में शनिवार को नए थाना प्रभारी के रूप में राजन अधिकारी ने विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के अवसर पर निवर्तमान थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान थाना परिसर में औपचारिक रूप से प्रभार का हस्तांतरण किया गया। नए थाना प्रभारी राजन अधिकारी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करना तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना होगा।
उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पारदर्शी एवं जनहितकारी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।मौके पर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान भी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने नए थाना प्रभारी के आगमन पर उनका स्वागत करते हुए क्षेत्र में बेहतर पुलिस व्यवस्था और जनसहयोग की उम्मीद जताई।




