नौडीहा बाजार में बिजली आपूर्ति में कटौती को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन
Report : manoj kumar @ Noudiha Bazar-palamu
नौडीहा बाजार प्रखंड में लगातार बिजली आपूर्ति में कटौती को लेकर सामाजिक न्याय एकता मंच के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व जिला परिषद सदस्य सुदामा पासवान कर रहे थे।धरना प्रदर्शन पीएसएस मायापुर के कार्यालय के समीप से शुरू हुआ। प्रखंड मुख्यालय के पुरानी थाना के पास आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर धरना पर बैठ गए। साथ ही पावर सब स्टेशन में ताला जड़ दिया। छतरपुर-नौडीहा मुख्य मार्ग को चार घंटा आवागमन को बाधित किया।

बिजलीकर्मियों के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
आक्रोशित जन प्रतिनिधि,समाजसेवी के अलावा आम लोगों ने बिजली पदाधिकारियों,अधिकारियों, सहायक अभियंता,कनीय अभियंता व कर्मियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।धरना प्रदर्शन पर बैठे लोगों ने नियमित बिजली आपूर्ति बहाल करने, बिजली कर्मी वसीम मियां को सेवा मुक्त करने, कर्मियों के द्वारा पैसा वसूली बंद करने जैसी मांग की जा रही थी।
संसद व विधायक सह वित्त मंत्री का जताया विरोध
धरना प्रदर्शन में जमकर छतरपुर पाटन विधान सभा के विधायक सह वित मंत्री राधा कृष्ण किशोर एवं पलामू के सांसद वीडी राम का विरोध जताया। सूचना पर पहुंचे अंचल पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी नीरज कुमार और बिजली विभाग के सहायक अभियंता ने वार्ता कर धरना प्रदर्शन को समाप्त कराया।
सहायक अभियंता ने कहा : नौडीहा बाजार में 12 घंटा बिजली रहेगा उपलब्ध
मौके पर मौजूद सहायक अभियंता ने कहा कि नौडीहा बाजार के लिए कम से कम 8 मेगावाट बिजली की जरूरत है और नौडीहा बाजार प्रखंड के लिए फिलहाल दो से तीन मेगावाट मिल पा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नौडीहा बाजार में 12 घंटा बिजली उपलब्ध रहेगा।
इनकी रही उपस्थिति
प्रदर्शनकरियों में समाजसेवी सह आगमी विधायक प्रत्याशी नंदन कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रौशन कुमार सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया जितेंद्र कुमार भारती, पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य संतोष कुमार यादव, पंचायत समिति सदस्य शत्रुघ्न साव, विजय कुमार सिंह, बसपा जिला सचिव अनुज कुमार,उप मुखिया अजय कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि धनंजय प्रसाद गुप्ता, बिंदा साव, आलोक यादव, समाज सेवी लल्लू सिंह के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।



