बालूमाथ में करंट लगने से दो युवक घायल

Latehar: बालूमाथ थाना क्षेत्र के मुरपा मोड़ के पास करंट लगने की घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो की पहचान मोहम्मद शाहबाज 25 वर्ष पिता मोहम्मद जाकिर अंसारी, और मोहम्मद निकाईल 25 वर्ष पिता कालीमुला बोकारो निवासी के रूप में हुई ।मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मुरपा मोड़ स्थित एक मकान में टाइल्स का काम कर रहे थे। काम समाप्त करने के बाद वे किसी अन्य स्थान पर जाने के लिए घर के बाहर अपना सामान गाड़ी में रख रहे थे। इसी दौरान अचानक बाहर मौजूद एलटी (लो टेंशन) बिजली तार के संपर्क में आ जाने से दोनों को करंट लग गया, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ।जहां चिकित्सक डॉ. अलीशा टोप्पो के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!