बालूमाथ में 1.300 किलोग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार

Latehar : पुलिस अधीक्षक, लातेहार को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर बालूमाथ थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसी क्रम में पुलिस टीम ने मुरपा मोड़ के पास छापेमारी कर 1.300 किलोग्राम अफीम के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अकलेश कुमार यादव (23 वर्ष), पिता ननकु यादव, ग्राम बीदरा, थाना पिपराटांड़, जिला पलामू तथा हरेंद्र कुमार यादव (23 वर्ष), पिता रामनंदन यादव, ग्राम तितलंगी, थाना पिपराटांड़, जिला पलामू के रूप में हुई है।

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस संबंध में बालूमाथ थाना कांड संख्या 101/26, दिनांक 28.08.2026, धारा 17(b)/18(b)/22/29 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!