मादक द्रव्यों पर संगोष्ठी, मीडिया से जिम्मेदारी निभाने की अपील

Latehar :युवाओं में मादक द्रव्यों के बढ़ते दुष्प्रभाव को रोकने के उद्देश्य से बुधवार को सूचना भवन सभागार में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में जिले के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

डॉ. चंदन: “ये जंग हमारे घरआंगन की है


संगोष्ठी में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन ने अपने वक्तव्य से सभी को झकझोर दिया। उन्होंने कहा, “नमस्कार साथियों, आज हम यहाँ एक जंग के लिए इकट्ठे हुए हैं। ये जंग सीमा पर नहीं लड़ी जा रही है। ये जंग हमारे घर में, हमारे मोहल्ले में, हमारे बच्चों के भविष्य के लिए लड़ी जा रही है। ये जंग है नशे के खिलाफ।”
उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार इसी उद्देश्य से 15 जून 2026 से 26 जून 2026 तक राज्यव्यापी जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। इसी कड़ी में आज मीडिया के साथी अपनी भागीदारी जिम्मेदारी निभाने आए हैं।


एक कदम जिंदगी से दूर ले जाता है


डॉ. चंदन ने नशे की शुरुआत को लेकर कहा, “साथियों, एक सिगरेट, एक गुटखा, एक पेग… लोग कहते हैं क्या फर्क पड़ता है। हाँ, फर्क पड़ता है। यही एक कदम हमें हमारे परिवार से, हमारे सपनों से, हमारी जिंदगी से दूर ले जाता है। नशा तीन चीजें छीनती है – सेहत, इज्जत और भविष्य।”
मीडिया से अपील
उन्होंने मीडिया बंधुओं से अपील करते हुए कहा, “मैं मीडिया से अपील करता हूँ कि टीआरपी नहीं, जिम्मेदारी चुनें। नशे को ग्लैमराइज़ करने के बजाय उसे बेनकाब करें। आपके एक खबर से हजारों युवा बच सकते हैं।”
संकल्प
संगोष्ठी के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में संकल्प लिया: “न नशा करेंगे, न करने देंगे। अपने लातेहार को नशा मुक्त बनाएंगे।”जिला प्रशासन ने मीडिया से आग्रह किया कि वे 26 जून तक चलने वाले इस अभियान को प्रमुखता से कवर करें ताकि हर घर तक नशे के खिलाफ संदेश पहुंचे।
इस मौके पर अन्य पत्रकारों ने अपना व्यक्तव्य रखा एवं युवाओं में मादक द्रव्यों के बढ़ते दुष्प्रभाव को रोकने के लिए सपथ लिया।मौके पर बीरेंद्र प्रसाद,संजय प्रजापति,योगेश प्रसाद, राजेश कुमार, मनीष सिन्हा, नीरज सिन्हा, निहित कुमार,आशीष वैध,कमलेश कुमार,मनोज दत्त, संतोष कुमार, रामकुमार एवं जनसंपर्क विभाग के कर्मी उपस्थित थें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!