जयप्रकाश चौक के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी, कार्रवाई की मांग

हुसैनाबाद (पलामू) : पलामू नगर पंचायत क्षेत्र के व्यस्त जयप्रकाश चौक के समीप बाजार जाने वाले मुख्य मार्ग पर कथित अतिक्रमण कर “जमींदार चाय दुकान” संचालित किए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि सार्वजनिक सड़क की जमीन पर दुकान खोले जाने से मार्ग संकरा हो गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, यह मार्ग बाजार आने-जाने वाले लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सुबह और शाम के समय यहां भारी भीड़ रहती है। दुकान के सामने ग्राहकों की भीड़ जुटने से बाइक, ई-रिक्शा, ऑटो और अन्य वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है, जिससे कई बार जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कार्यपालक पदाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर स्थल निरीक्षण और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर वे सामूहिक रूप से नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!