मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीटीओ

लातेहार:उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने लातेहार जिले में संचालित मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत बस मालिकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का उद्देश्य योजना के तहत पात्र लाभुकों को निर्धारित सुविधाएं सुनिश्चित कराना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुगम परिवहन व्यवस्था को प्रभावी बनाना था।जिला परिवहन पदाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी बस संचालक द्वारा पात्र लाभार्थियों को निर्धारित छूट नहीं दी गई तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने ने बताया कि निम्नलिखित वर्गों जैसे छात्र-छात्राएं,वरिष्ठ नागरिक,दिव्यांगजन
दृष्टिबाधित (नेत्रहीन),एचआईवी मरीज
राज्य सरकार द्वारा विधवा पेंशन से आच्छादित महिलाएं,राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त झारखंड आंदोलनकारी को मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत को बस किराये में शत-प्रतिशत रियायत प्रदान करने का प्रावधान है।उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य गांवों को प्रखंड, जिला मुख्यालय एवं शहरों से जोड़ते हुए ग्रामीण आबादी को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे छात्रों को स्कूल-कॉलेज, किसानों को बाजार तथा मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में काफी सहूलियत होगी।बैठक में बताया गया कि लातेहार जिले में वर्तमान में दो बसें संचालित हैं, जबकि तीन नई बसों के परिचालन की प्रक्रिया जारी है। नई बसों के शुरू होने से जिले के अधिक से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों को योजना का लाभ मिल सकेगा।जिला परिवहन पदाधिकारी ने बस मालिकों से योजना के प्रावधानों का अक्षरशः पालन करने तथा जरूरतमंद लाभुकों को बिना किसी बाधा के सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!