
यूनिवर्सल आइडल सेवा समिति ने मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस
लातेहार :यूनिवर्सल आइडल सेवा समिति द्वारा संचालित सक्षम ट्रेनिंग सेंटर, लातेहार में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान के प्रोफेसर डॉ विशाल शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डन पिंकी कुमारी के अलावा डॉ लक्ष्मण विश्वकर्मा और संजीव मिश्रा उपस्थिति थे. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. मौके पर डॉ शर्मा ने संस्था के द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से हम किसी भी कार्य में निपुण होते हैं. कार्यक्रम में स्टेट हेड शिखर द्विवेदी ने मुख्यमंत्री सारथी योजना की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यूनिवर्सल आइडल सेवा समिति जमीनी स्तर पर युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं रोजगार योग्य बनाने का कार्य कर रही है. कार्यक्रम अतिथियों के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षु को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया. कार्यक्रम का संचालन मनोज शर्मा ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सेंटर मैनेजर हरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार व उनके सहयोगी, पुष्कर भंडारी, कौशर अंसारी, प्रीति कुमारी, निशा, नफीसा , अंकिता शर्मा, अनिल गौतम , जिब्राइल कादरी, देवंती देवी, सीमा, सारिका, आनन्द पांडे , नेहा चौहान अमरेश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही.




