लापरवाह बना बिजली विभाग, शिकायत करने पर भी लोगो का नहीं हो रहा है काम

Palamu : पलामू बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हमीदगंज बीएन कॉलेज एरिया में कभी भी लोग दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। यहां पर जर्जर ट्रांसफार्मर और पर्याप्त गंदगी के कारण हमेशा बिजली की समस्या उत्पन्न रहती है।इसके बाद भी बिजली विभाग पदाधिकारी इस और ध्यान देने का जिम्मा नहीं उठा रहे हैं।

इस समस्या से बिजली विभाग के एसडीओ को कई बार अवगत कराया गया है कि यहां के बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।इसके बाद भी बिजली विभाग के लापरवाह एसडीओ खमौस बैठे हुए है इस और उनका ध्यान नहीं है।वह कोई बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं।तब वह लगता है कि इस और ध्यान देंगे। जर्जर बिजली व्यवस्था के कारण यहां के स्थानीय लोग काफी परेशान और चिंतित हैं।

कल रात से ही हमीदगंज बीएन कॉलेज एरिया का बिजली खराब है कई बार विभाग के एसडीओ और कंट्रोल रूम में फोन किया गया है।इसके बाद भी अभी तक बिजली नहीं बना है जिसके कारण किसी के घर का मोटर खराब हुआ है तो किसी का कई इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गए हैं। बिजली विभाग की इस लापरवाही से हमीदगंज की जनता काफी परेशान है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!