लोकायुक्त में 48 शिकायत वाद दर्ज कर रवि डे ने बनाया कीर्तिमान, भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान जारी

Sanjay prajapati @ united palamu

Latehar : भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार संघर्ष कर रहे झाविस नेता एवं समाजसेवी रवि कुमार डे ने दावा किया है कि उन्होंने वर्ष 2016 से अब तक लोकायुक्त में भ्रष्टाचार से जुड़े 48 शिकायत वाद दर्ज कर पूरे झारखंड में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह बातें उन्होंने एक विशेष बातचीत के दौरान कहीं।

रवि डे ने बताया कि राज्य में लगभग पांच वर्षों तक लोकायुक्त का पद रिक्त रहने के कारण कई शिकायत वादों की सुनवाई प्रभावित हुई और नए मामलों का पंजीकरण भी बाधित रहा। इसके बावजूद उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखी और विभिन्न विभागों में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के मामलों को लोकायुक्त के समक्ष उठाया।

विभिन्न विभागों के विरुद्ध शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।

उन्होंने बताया कि लातेहार के पूर्व डीएसई करमा मिंज,कमला सिंह,सुशील कुमार,ऑपरेटर आनंद कुमार,पूर्व डीडीसी,पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी,डीईओ प्रिंस कुमार वन विभाग के पीसीसीएफ डायरेक्टर डीएफ़ओ रेंजर तरुण सिंह,पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सहायक अभियंता कनीय अभियंता आरईओ के कार्यपालक अभियंता कनीय अभियंता कई प्रखंडों के बीडीओ सीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।

रवि डे ने कहा कि सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है। भ्रष्टाचार विकास में सबसे बड़ी बाधा है और इसके खिलाफ जनभागीदारी के साथ सशक्त अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आम जनता के हितों की रक्षा और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग को रोकने के लिए वह आगे भी लोकायुक्त एवं अन्य सक्षम मंचों पर आवाज उठाते रहेंगे।

राज्य सरकार और जांच एजेंसियों से भ्रष्टाचार के मामलों में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की ।

उन्होंने राज्य सरकार और जांच एजेंसियों से भ्रष्टाचार के मामलों में त्वरित कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि दोषी अधिकारियों और कर्मियों पर सख्त कार्रवाई होने से शासन व्यवस्था में जनता का विश्वास मजबूत होगा।

रवि डे ने स्पष्ट किया कि उनका अभियान किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ है और यह संघर्ष भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!