Tarhasi : मानसिक तनाव में आकर महिला ने की आत्महत्या का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : तरहसी थाना क्षेत्र के परसाई गांव निवासी सोनू ठाकुर की पत्नी अनिता देवी रविवार की दोपहर करीब 12:00 बजे मानसिक तनाव में आकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास की।जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।उसकी गंभीर हालत को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार अनीता देवी के पति सोनू ठाकुर बाहर में मजदूरी का काम करते हैं घर में सिर्फ अनीता और उसके दो बच्चे रहते हैं।इस बीच रविवार की दोपहर अनीता मानसिक तनाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास की।इस घटना की खबर मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।
ग्रामीणों ने देखा कि अनीता की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।



