वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल

Palamu : पलामू जिले के पड़वा प्रखंड अंतर्गत मानआहर शिवपुर टोला में गुरुवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका की पहचान गोविंद पासवान की पत्नी लक्ष्मी देवी (35)वर्ष के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मी देवी गांव के समीप खुले मैदान में बकरी चरा रही थीं। इसी दौरान करीब तीन बजे अचानक मौसम बदला और हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह घर लौट रही थीं। रास्ते में महुआ के पेड़ के पास अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं, गांव के नवल पासवान की पत्नी संध्या देवी भी वज्रपात की चपेट में आ गईं। हालांकि कुछ दूरी पर होने के कारण उनकी जान बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!