अपराध नियंत्रण को लेकर medininagar शहर थाना की पुलिस ने बाजार क्षेत्र में किया पैदल मार्च

Palamu : पलामू में व्यवसायियों का खौफ दूर करने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए मेदिनीनगर शहर थाना की पुलिस ने बाजार क्षेत्र में पैदल मार्च किया।

पैदल मार्च का मुख्य उद्देश्य जनता में सुरक्षा का विश्वास जगाना, शांति व्यवस्था बनाए रखना और आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए लिया गया।

पलामू पुलिस द्वारा सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए हाल ही में कई अन्य ठोस कदम उठाए गए हैं।सघन पेट्रोलिंग सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तेज बनाने के लिए डीआईजी और एसपी ने हाल ही में पुलिस को नई पेट्रोलिंग बाइक्स सौंपी हैं, जो बाजारों और गलियों में गश्त कर रही हैं।

चेकिंग पॉइंट्स पर मेदिनीनगर शहर के बाहरी और संवेदनशील हिस्सों (जैसे सिंगरा खुर्द, चियांकि) में 24 घंटे तैनात रहने वाले 5 स्थायी चेकिंग पॉइंट्स बनाए गए हैं।मौके पर एएसआई संतोष पांडे, जोहन तिर्की सहित अन्य पुलिस जवान मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!