अफ़ीम पोस्ता खरिद बिक्री के अभियुक्त गणेश गंझु गिरफ्तार,जेल

Latehar: बारियातु थाना पुलिस ने‌ अवैध अफीम डोडा का खरीद बिक्री करने के प्राथमिकी अभियुक्त गणेश गंझु पिता वालो गंझु को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना प्रभारी रंजन पासवान ने बताया कि बारियातु थाना काण्ड संख्या- 36/24, दिनांक- 02.05.2024, धारा- 15 (सी)/18 (बी)/22 (सी)/25 एनडीपीएस एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त गणेश गंझु, उम्र करीब 36 वर्ष, पे० दालो गंझू, सा० कासियातु, चोरबोरा, थाना सिमरिया, जिला- चतरा को आज दिनांक- 15.04.2026 को गुप्त सुचना पर तत्वरित कारवाई कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। अभियुक्त गणेश गंझ का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है।बारियातु थाना काण्ड संख्या- 36/24, के अलावा सिमरिया थाना कांड सं0-21/18, दि0 20.08.2018, धारा- 15/16/18एनडीपीएस एक्ट का प्राथमिकी अभियुक्त है. उन्होने आगे कहा कि अफिम पोस्ता के खरिद बिक्री मे संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है, दोषियो को किसी भी हाल में वक्सा नहीं जाएगा.छापामारी दल में बारियातु थाना प्रभारी .पु०अ०नि० रंजन कुमार पासवान, सहित .पु०अ०नि० अनुप कुमार, स०अ०नि० छोटू पण्डा, स०अ०नि० सुनिल कुमार, बारियातु थाना।आरक्षी 527 सुरेन्द्र पासवान,506 माधव कुमार राम, सामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!