
मनिका में एसटीएस कंप्यूटर सेंटर का हुआ उद्घाटन
मनिका: पंचफेड़ी चौक के पास एसटीएस कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र के बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा का लाभ मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि आधुनिक युग में कंप्यूटर शिक्षा के बिना तरक्की संभव नहीं है।उन्होंने मनिका प्रखंड क्षेत्र के बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ने की इस पहल को सराहनीय बताया।उद्घाटन कार्यक्रम में मनिका प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी, समाजसेवी सुरेंद्र पासवान, भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी सह जिला सांसद प्रतिनिधि पंकज यादव, सोनू सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





