
उपायुक्त ने अनुमंडल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

Latehar : उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार द्वारा बुधवार को अनुमंडल कार्यालय, लातेहार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में संचालित विभिन्न कार्यों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस क्रम में उपायुक्त ने जिला अभिलेखागार (मॉडर्न रिकॉर्ड रूम) का अवलोकन किया और अभिलेखों के रख-रखाव एवं संबंधित कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण कर उसकी प्रगति का जायजा लिया।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित कंट्रोल रूम एवं जिला पर्यटन कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त ने नवनिर्मित कंट्रोल रूम का भी अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों में गुणवत्ता, सुव्यवस्था एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार, संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।





