
उपायुक्त ने विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक कर दिए कई दिशा निर्देश
Latehar : उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को विद्युत परियोजना से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में मुख्य मंत्री उज्जवल झारखण्ड योजना (MUJY) एवं पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (RDSS) के तहत चल रहे कार्यों की बिन्दुआर समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।बैठक में बिजली आपूर्ति विभाग के सम्पूर्ण कार्यों पर चर्चा की गई।
बैठक में उपायुक्त ने कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य प्रगति में बाधक बन रहे समस्याओं को संबंधित विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर दूर करने के निर्देश दिया।उपायुक्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि लक्ष्य के अनुरूप कार्य हो।बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता राजदेव मेहता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।




