एसवीएम में अभिभावक गोष्ठी आयोजित, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा

लातेहार:सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा षष्ठ से अष्टम तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए एक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर अभिभावकों ने भाग लेकर विद्यालय की शैक्षिक पद्धति को करीब से समझा।नवीन शैक्षणिक सत्र 2026–27 के अवसर पर आयोजित इस गोष्ठी में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से अभिभावकों को उनके सहयोग एवं जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी द्वारा की गई। इसके पश्चात अभिभावकों ने भी बच्चों के विकास से जुड़े अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।
अपने संबोधन में प्रधानाचार्य मुखर्जी ने कहा कि गतिविधि आधारित शिक्षा एवं डिजिटल इंडिया की दिशा में कदम बढ़ाकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से बच्चों के विकास को और सुदृढ़ किया जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से विद्यालय के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने का भी आग्रह किया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!