खनिज निगम के निकम्मे और झूठे अधिकारीयों के चलते ही बंद है, सिकनी कोलियरी : रविडे

Latehar : सिकनी कोलियरी को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर सोमवार को मजदूर संघ के बैनर तले सोमवार को कोलियरी परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूरों ने हिस्सा लिया। इस दौरान वक्ताओं ने लंबे समय से बंद पड़ी कोलियरी को जल्द चालू कराने की मांग की।

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मजदूर संघ के नेता रवि डे ने कहा कि खनिज निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण लातेहार जिले की लाइफलाइन कही जाने वाली सिकनी कोलियरी पिछले दो वर्षों से बंद है। उन्होंने कहा कि कोलियरी बंद रहने से हजारों मजदूर और इससे जुड़े लोग बेरोजगार हो गए हैं तथा उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर मजदूर रोजगार के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर संबंधित अधिकारी वेतन प्राप्त कर रहे हैं।

रवि डे ने कहा कि अब मजदूर संघ इस मामले में आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कोलियरी को चालू कराने के लिए आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।

मजदूर संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने कहा कि निगम की लापरवाही के कारण सिकनी कोलियरी इतने लंबे समय से बंद है। उन्होंने कहा कि कोलियरी के बंद रहने से सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने सरकार और खनिज निगम से शीघ्र कोलियरी चालू कराने की मांग की।

धरना-प्रदर्शन में हजारों की संख्या में मजदूर एवं समर्थक शामिल हुए और कोलियरी को पुनः चालू कराने की मांग उठाई।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!