गढवा में अपराधियों ने युवक को सीने में मारी गोली,हालत गंभीर रांची रेफर

Gadhwa : गढवा थाना क्षेत्र के गुर्दी गांव में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल व्यक्ति की पहचान गुर्दी गांव निवासी शेख कुदुस अंसारी के रूप में की गई है।परिजनों के अनुसार, शेख कुदुस राजमिस्त्री का काम करने के साथ-साथ दूध बेचने का भी काम करता हैं।

मंगलवार सुबह वह दूध लेकर गढ़वा जा रहा था।इस दौरान गुर्दी पहाड़ के पास गांव के ही कुछ लोगों ने उनके सीने में गोली मार दी।परिजनों के अनुसार, शेख कुदुस अंसारी सुबह अपने घर से दूध लेकर गढ़वा काम के लिए निकले थे। इसी दौरान गुर्दी पहाड़ के पास उन पर गोली चला दी गई। गोली सीने में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी रास्ते से गढ़वा काम करने आ रहे कुछ लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में देखा और इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया।घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे।

डॉक्टरों ने घायल शेख कुदुस अंसारी का प्राथमिक उपचार किया।इसके बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।परिजनों ने बताया कि गांव के कुछ लोगों के साथ उनके परिवार का पहले से विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर पहले भी मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं और कई लोग जेल जा चुके हैं। परिजनों का आरोप है कि इसी पुराने विवाद को लेकर मंगलवार सुबह कुदुस अंसारी को गोली मारी गई।घटना की सूचना मिलते ही गढ़वा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे।

पुलिस ने घायल शेख कुदुस अंसारी से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और गोली चलाने वाले आरोपियों की पहचान व घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!