गढ़वा में 26 सितंबर को होगा निशुल्क स्वास्थ्य जॉच शिविर का आयोजन
गढ़वा : सैमफोर्ड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कोकर चौक रांची एवं गढ़वा एमजीएम मेडिकल सेंटर के द्वारा गढ़वा बिशनपुर नवादा रोड स्थित डॉ परवेज आलम के नए क्लीनिक में 26 सितंबर को निशुल्क स्वास्थ्य जॉच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

सुबह 11:30 बजे से 2: 30 बजे तक इस शिविर में सैमफोर्ड हॉस्पिटल के सुप्रसिद्ध गोल्डमेडलिस्ट न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉक्टर युवराज लहरे एवं झारखंड के एक मात्र एमसीएच सर्जन हड्डी एवं घुटना प्रत्यारोपण रोग विशेषज्ञ डॉ साजिद अंसारी उपस्थित रहेंगे।
सैमफोर्ड हॉस्पिटल के एजीएम मार्केटिंग अमित चंदेल ने बताया कि नस और मांसपेशी संबंधित रोग मरीज जैसे की ब्रेन स्ट्रोक, लकवा, नसों का सूनापन, हाथ पैर मे झुनझुनी, माइग्रेन, सिर दर्द , मिर्गी , कमर एवं गर्दन दर्द , पार्किकंस और मूवमेंट डिसऑर्डर, डिमेंशिया आदि वहीं हड्डी , घुटना प्रत्यारोपण रोग से संबंधित जैसे की लिगामेंट में चोट आर्थोस्कोपी सर्जरी,ट्रेंड और एक्सपर्ट सर्जन इन ऑल बोन ट्यूमर रिकंस्ट्रक्शन ,घुटना में दर्द या उठने बैठने की समस्या, अर्थराइटिस, चोट के कारण दर्द, घुटना का कार्टिलेज घिसने से घुटना खराब हो जाना, नी रिप्लेसमेंट, हड्डी और घुटना से जुड़े सभी प्रकार के रोग वैसे मरीज आ कर निशुल्क स्वास्थ्य जॉच शिविर में परामर्श ले सकते है।
वैसे मरीज आ कर निशुल्क स्वास्थ्य जॉच शिविर में परामर्श ले सकते है।एमजीएम मेडिकल सेंटर विशुनपुर नवादा रोड गढ़वा में आए इस शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य जॉच शिविर का लाभ उठाएं।अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 7360080023 पर सम्पर्क करे।




