चैनपुर : महिला ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो गांव में एक विवाहिता ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतिका की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो गांव निवासी राजू गुप्ता की पत्नी रूपा कुमारी उम्र 21 वर्ष के रूप में की गई है।वही घटना की जानकारी मिलने पर चैनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतिका के भाई अर्जुन गुप्ता ने बताया कि मेरी बहन रूपा कुमारी का विवाह वर्ष 2025 नवंबर महीने में चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो गांव निवासी रवि नंदन साव के पुत्र राजू कुमार गुप्ता के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ काफी धूमधाम के साथ हुआ था। शादी के बाद से ससुराल वाले मेरी बहन रूपा कुमारी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे।जिसके कारण तनाव में आकर गुरुवार की सुबह करीब 5:00 बजे मेरी बहन रूपा कुमारी अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतिका के पति राजू गुप्ता ने बताया की बुधवार की रात उसका पत्नी रूपा कुमारी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।जिसके कारण वह फांसी लगा कर आत्महत्या ली।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!