छतरपुर : सड़क दुर्घटना में महिला पुलिस की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

छतरपुर : छतरपुर में महिला पुलिस जवान बबीता देवी की मौत के बाद गुसाए परिजनों ने सड़क को जाम कर दिया है।जाम की वजह से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गई है।जिसके कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।वही जाम की सूचना मिलने पर छतरपुर थाना की पुलिस पहुंचकर जाम को हटवाने के प्रयास में जुट गई है।

बता दें कि छतरपुर थाना में तैनात महिला जवान बबीता कुमारी की सड़क दुर्घटना में रविवार की सुबह मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जेटेट का परीक्षा होना था। बबीता वाहन पर सवार होकर जेटेट सेंटर में सुरक्षा व्यवस्था देने जा रही थी। इसी बीच रास्ते में छतरपुर थाना क्षेत्र के करमा गांव के पास सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी छतरपुर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही छतरपुर थाना की पुलिस बबीता को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सको ने बबीता कुमारी को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद पुलिस ने बबीता कुमारी के शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिय।।पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि देने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वही बबीता कुमारी के मौत के बाद से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!