
छिपादोहर पुलिस ने आ.जनजाति बहुल गांवों में किया जनसंवाद, सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया जागरूक

Latehar : पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर शुक्रवार (31 जुलाई 2026) को छिपादोहर थाना पुलिस ने हरातु पंचायत के लादी गांव में आदिम जनजाति समुदाय के कोरवा, परहिया तथा अनुसूचित जनजाति के उरांव और खेरवार समाज के लोगों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया।
जनसंवाद के दौरान पुलिस ने डायन-बिसाही प्रथा, बाल विवाह, नशाखोरी और अंधविश्वास जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक किया। साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता के लिए डायल-112 सेवा के उपयोग के बारे में भी बताया गया। इस दौरान ग्रामीणों की स्थानीय समस्याओं को भी सुना गया और उनके समाधान का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम के बाद पुलिस टीम ने मुंडू, कोरवामड़ई , चुंगरु, चहल, हेहेगड़ा और मंगारदाही क्षेत्रों में एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया। अभियान के क्रम में ग्राम हेहेगड़ा के हरिजन टोला एवं भुईयां टोला में भी स्थानीय लोगों के साथ जनसंवाद कर उन्हें कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।




