झारखंड ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप के लिए बीएस कॉलेज के 104 विधार्थियों का पंजीयन

Latehar : नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय, मेदिनीनगर (पलामू) के कुलपति एवं डीएसडब्ल्यू के निर्देश के आलोक में बनवारी साहू महाविद्यालय, लातेहार के 14 प्राध्यापकों ने मेंटर के रूप में अपना पंजीयन कराया है। इनके मार्गदर्शन में महाविद्यालय के 104 छात्र-छात्राओं का चयन एवं पंजीयन झारखंड ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए किया गया है।

महाविद्यालय से जुड़े कुल 26 पंचायतों में यह इंटर्नशिप कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इसके माध्यम से छात्र-छात्राएं ग्रामीण क्षेत्रों में नवाचार, स्थानीय समस्याओं के समाधान तथा सामुदायिक विकास से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

महाविद्यालय प्रशासन ने प्रेस विज्ञप्ति के ज़रिए बताया कि इस कार्यक्रम के सफल संचालन में नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय का सहयोग एवं मार्गदर्शन सराहनीय रहा है। यह पहल विद्यार्थियों को व्यवहारिक अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ ग्रामीण विकास एवं नवाचार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!