झारखंड में 5 नवंबर तक छाए रहेंगे बादल, कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में पांच नवंबर तक बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह कुहासा छाया रहेगा। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में दोपहर बाद हल्की बारिश हो सकती है।पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान पूर्वी सिंहभूम जिले के दारीसाई में 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान लातेहार में 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।उल्लेखनीय है कि पिछले तीन-चार दिनों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश के कारण ठंड में वृद्धि हुई है। हालांकि, शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहने के बाद दोपहर में आसमान साफ हो गया और धूप खिली। इससे हल्की गर्मी महसूस की गई।

मौसम साफ होने के कारण रांची सहित कई जिलों के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, रविवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!