डॉ. प्रकाश बड़ाईक का आकस्मिक निधन अपूरणीय क्षति : रवि डे

Latehar : झाविस नेता एवं समाजसेवी रवि कुमार डे ने चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कार्यरत डॉ. प्रकाश बड़ाईक के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि डॉ. बड़ाईक एक मृदुभाषी, मिलनसार और अनुभवी चिकित्सक थे। उनके निधन से चंदवा सहित पूरे क्षेत्र ने एक समर्पित चिकित्सक को खो दिया है। ब्रेन हेमरेज के कारण उनके असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक और मातम का माहौल है।

रवि डे ने कहा कि किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि डॉ. प्रकाश बड़ाईक हम सबके बीच से इतनी जल्दी चले जाएंगे। उनका निधन चिकित्सा जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि डॉ. प्रकाश बड़ाईक की सादगी, सेवा-भाव और मानवीय संवेदनाएं हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!