
दो वर्षों से फरार अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Latehar: हेरहंज पुलिस ने थाना कांड संख्या 26/2024 के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लातेहार जेल भेज दिया है।थाना प्रभारी कृष्ण पाल सिंह पवैया ने शुक्रवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त बालूमाथ थाना क्षेत्र के तेली टोला निवासी रंजन उर्फ रंजन कुमार उर्फ राजन (पिता- ननकु साव) है। उसके विरुद्ध 31 जुलाई 2024 को अपहरण एवं मारपीट से संबंधित मामला दर्ज किया गया था।पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी और प्रयास किए गए, लेकिन वह लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर था। अंततः पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।





