संत मरियम आवासीय विद्यालय में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया दिपावली का पर्व

आवासीय विद्यालय के बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजन व गीत संगीत का भरपूर आनंद उठाया

Palamu :.संत मरियम आवासीय विद्यालय में दीपावली का त्योहार रविवार को काफी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने दीपावली के अवसर पर अपने विद्यालय के बच्चों के साथ दीप प्रज्वलित कर दीपावली की खुशियां मनाई।

मौके पर उपस्थित अविनाश देव ने कहा की आवासीय विद्यालय के बच्चों को घर-परिवार से दूर रहकर भी अपनेपन की कमी महसूस न हो, इसके लिए विद्यालय परिवार की और से खास तैयारी की जाती है।उन्होंने कहा की दीपावली अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है. महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने रंगोली, दीप सज्जा, रूप सज्जा, नृत्य और गायन प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बच्चों के खाने पीने के लिए आवासीय विद्यालय में विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे गए थे।जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया।वही बच्चों के मनोरंजन के लिए बाहर से आए कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत की गई।

जिसका बच्चों ने खूब आनंद उठाया। बताते चले की संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव के द्वारा हर पर्व त्यौहार के अवसर पर बच्चों की खुशियों के लिए विभिन्न कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाती है।

जिसके वजह से आवासीय विद्यालय के बच्चे काफी खुशी महसूस करते हैं और उन्हें अपने घर की याद तनिक नहीं आती है।आवासीय विद्यालय के बच्चों के प्रति इतना प्यार सिर्फ संत मरियम स्कूल में ही देखने को मिलता है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!